बिलासपुर

कांग्रेस नेता पर पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास, पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह…..भागकर बचाई जान

डेस्क

बिलासपुर- प्राप्त जानकारी मुताबिक दयालबंद निवासी कांग्रेस नेता ओमप्रकाश गंगोत्री ने देवरीखुर्द में 2 दुकानों को किराये पर दिया है, 31 दिसंबर शाम वे कार से किराया लेने गए थे और देवरीखुर्द के पूर्व सरपंच मनिहार निषाद से कार में बैठेकर बातें कर रहे थे। इसी समय उनका भांजा संजय हंस बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंचा, और नेतागीरी कर देवरीखुर्द का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए, ओमप्रकाश पर पेट्रोल डाल दिया और जेब से माचिस निकालने लगा, जिसे धक्का मारकर और कार से बाहर निकल भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई।

ग़ौरतलब है कि दोनों के बीच पुरानी पारिवारिक रंजिश होने की बात सामने है, जिसकी वजह से यह हमला हुआ है, फ़िलहाल कांग्रेस नेता ओमप्रकाश ने तोरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने संजय के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बाघिन का खूनी हमला: जंगल में करिल काटने गए 25 वर्षीय युवक की मौत, गले पर मिले गंभीर ज़ख्म, छत्तीसगढ़ में 31 IPS अधिकारियों के तबादले… बड़े पैमाने पर जिम्मेदारियों में फेरबदल, शराबी पति की प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता ने लगाई थी फांसी, पति पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का ... चिकन के बंटवारे पर खूनी तकरार: छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला, भाभी भी घायल, पुलिस हिरासत से मुलजिम फरार! मुलमुला थाने में सुरक्षा में बड़ी चूक, आरक्षक निलंबित बिलासपुर में कांग्रेसी नेता की हत्या की साजिश का बड़ा खुलासा, सुपारी के लिए रकम देने वाला मुख्य आरोप... तखतपुर:- घोंघा नदी में बहे तीनों मासूमों के शव बरामद, अंततः तलाश हुई पूरी, समडील से लेकर पूरे क्षेत्... पचपेड़ी:- करंट की चपेट में आई 28 वर्षीय गृहणी...अस्पताल पहुंचते ही मौत छत्तीसगढ़ में 35 पुलिस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, बिलासपुर के दो निरीक्षकों समेत कई जिलों के अधिकारी... स्कूल से घर लौटते 3 भाई-बहन हुए हादसे का शिकार.. एनीकट पार करते बहे, एक की मौत, दो अब भी लापता