तखतपुर

खराब समोसा की शिकायत करना पड़ा भारी…होटल संचालक ने ग्राहक को पीटा,तखतपुर बस स्टैंड के सत्यम स्वीट्स में हुआ विवाद,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तखतपुर बस स्टैंड स्थित सत्यम स्वीट्स में खराब समोसा परोसने की शिकायत करना एक ग्राहक को भारी पड़ गया। शिकायत से नाराज होटल संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर ग्राहक से गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। घटना के बाद पीड़ित ने तखतपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। वहीं, मारपीट की घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मरका निवासी दीपक कुमार जायसवाल मंगलवार शाम अपनी बहन, जीजा, भांजी और छोटे भाई के साथ बिलासपुर से गांव लौट रहे थे। रास्ते में सभी तखतपुर बस स्टैंड स्थित सत्यम स्वीट्स होटल में नाश्ता करने रुके। दीपक, उसका छोटा भाई और भांजी होटल में नाश्ता कर रहे थे, जबकि उसकी बहन और जीजा बाजार में खरीदारी के लिए चले गए थे।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई मारपीट की घटना

इसी दौरान दीपक के छोटे भाई और भांजी ने समोसा खराब होने की बात बताई। दीपक ने होटल संचालक प्रकाश कुमार देवांगन से इसकी शिकायत करते हुए खराब समोसा परोसे जाने पर नाराजगी जताई। आरोप है कि शिकायत सुनकर होटल संचालक भड़क गया और दीपक के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर संचालक और उसके साथियों ने दीपक के साथ मारपीट शुरू कर दी। होटल में विवाद की जानकारी मिलने पर दीपक की बहन भी मौके पर पहुंची और बीच-बचाव करने लगी।

आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ भी गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। मारपीट में दीपक के गले समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। पीड़ित की शिकायत पर तखतपुर पुलिस ने होटल संचालक प्रकाश कुमार देवांगन और उसके साथियों के खिलाफ धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सामने आए CCTV फुटेज के आधार पर घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी