रतनपुर

रतनपुर: चपोरा में अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का सांकेतिक चक्काजाम…एनएच-45 निर्माण से गांव बंटा दो हिस्सों में, सौंपा गया ज्ञापन

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – जिले के ग्राम चपोरा में एनएच-45 सड़क निर्माण के दौरान अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को सांकेतिक चक्काजाम कर धरना प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। ग्रामीणों का कहना है रतनपुर केंदा केंवची एनएच-45 मार्ग के निर्माण के कारण गांव दो हिस्सों में बंट गया है। मुख्य बस्ती से स्कूल, बैंक, स्वास्थ्य केंद्र और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने के लिए लोगों को रोजाना व्यस्त हाईवे पार करना पड़ेगा।

इससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि आसपास के करीब 15 से 20 गांवों के लोग भी इसी मार्ग से आवागमन करते हैं, जिससे सड़क पर लगातार भीड़ रहती है और हादसे की आशंका बनी रहती है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि कई बार प्रशासन को अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी कारण मजबूर होकर उन्हें सांकेतिक चक्काजाम और धरना प्रदर्शन करना पड़ा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही अंडरपास निर्माण की स्वीकृति नहीं मिली, तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों ने भी ग्रामीणों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि अंडरपास बनने से आवागमन सुरक्षित होगा और दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी। वहीं प्रशासन की ओर से तहसीलदार शिल्पा भगत और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्यक्ष ने मौके पर ग्रामीणों से चर्चा की और उनका ज्ञापन प्राप्त कर मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल ग्रामीण प्रशासन के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
पति को जेल से निकालने के लिए गिरवी रखा मकान, अब जान बचाने पहुंची पुलिस के पास खराब समोसा की शिकायत करना पड़ा भारी…होटल संचालक ने ग्राहक को पीटा,तखतपुर बस स्टैंड के सत्यम स्वीट्स ... घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड... चेक चुराकर 85 हजार निकालने की कोशिश, सीपत : घर में टूटा ताला, आलमारी मिली खाली… 24 घंटे में पुलिस ने सुलझा दी लाखों की चोरी, भेष बदलकर गांजे की तस्करी का खेल बेनकाब, आरपीएफ ने दो तस्करों को दबोचा... अब तक 3 करोड़ से अधिक का गा... बालाजी गैस एजेंसी में छापे से हड़कंप: रिकॉर्ड में 864, मौके पर मिले सिर्फ 452 भरे सिलेंडर; 939 सिलें... बाघिन का खूनी हमला: जंगल में करिल काटने गए 25 वर्षीय युवक की मौत, गले पर मिले गंभीर ज़ख्म, छत्तीसगढ़ में 31 IPS अधिकारियों के तबादले… बड़े पैमाने पर जिम्मेदारियों में फेरबदल, शराबी पति की प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता ने लगाई थी फांसी, पति पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का ... चिकन के बंटवारे पर खूनी तकरार: छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला, भाभी भी घायल,