तखतपुर

तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके पर तीनों की दर्दनाक मौत

उदय सिंह

तखतपुर – शनिवार सुबह तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जूनापारा पुलिस चौकी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक क्र.CG 10 R 9911 ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को घटना से थोड़ी दूर छोड़कर मौके से फरार हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे ग्राम जूनापारा के पास पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को सीधे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक बाइक को कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया। दुर्घटना में तीनों युवकों को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की भयावहता देखकर आसपास के ग्रामीण और राहगीरों की भीड़ जुट गई। सड़क पर शव और क्षतिग्रस्त बाइक पड़े होने के कारण कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना जूनापारा चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए यातायात व्यवस्था बहाल कराई।पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया। वही मृतकों की पहचान जूनापारा चौकी क्षेत्र के ग्राम कठमुड़ा निवासी जनक गोड पिता ईश्वर गोड़ उम्र लगभग 50 वर्ष दूसरे का नाम पंकज गोड़ पिता लाल सिंह गोड़ उम्र लगभग 25 वर्ष के रूप में हुई है वहीं तीसरे व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है तीसरे व्यक्ति मेहमान बताया जा रहा है। पुलिस ।इधर, हादसे के बाद फरार ट्रक चालक की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी का पता लगाने के लिए मुख्य मार्गों, आसपास के ढाबों और प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी