बिलासपुर

बिलासपुर: महमंद में पुरानी रंजिश बनी खौफनाक… नाबालिगों से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला,

उदय सिंह

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान महमंद में पुरानी रंजिश को लेकर दो नाबालिगों के साथ मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के दौरान युवकों के एक समूह ने दोनों नाबालिगों के साथ गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में अरमान और उसके अन्य साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह गणेश नगर नयापारा, थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में रहता है और कक्षा 9वीं की पढ़ाई कर रहा है। 29 अगस्त को उसके दोस्त के साथ अरमान और उसके साथियों ने मारपीट की थी। इस घटना की रिपोर्ट उसने सिरगिट्टी थाने में दर्ज कराई थी। इसी मामले को लेकर अरमान ने बातचीत के लिए उन्हें लालखदान महमंद तालाब के पास बुलाया था। 30 अगस्त की शाम करीब 4:30 बजे पीड़ित दोनो नाबालिग वहां पहुंचे। शिकायत के अनुसार, वहां मौजूद अरमान और उसके साथियों ने पुरानी रिपोर्ट को लेकर विवाद शुरू कर दिया। आरोपियों ने दोनों के साथ मां-बहन की अश्लील गाली-गलौज करते हुए रिपोर्ट में समझौता करने का दबाव बनाया।
आरोप है कि युवकों ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग भी की। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने दोनों नाबालिगों के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान अरमान ने किसी धारदार वस्तु से पीड़ित की पीठ और पैर पर हमला कर दिया। हमले में उसके बाएं कंधे और दाहिनी जांघ में चोट आई है।
पीड़ित की शिकायत पर तोरवा पुलिस ने अरमान और उसके अन्य साथियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 115(2), 118(1), 119(1), 296, 3(5) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की भूमिका की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी