बिलासपुर

सरकंडा थाना क्षेत्र में भी चाकूबाजी की घटना…आरोपियों ने पिता- पुत्र को किया घायल

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार दोपहर एक चाकू बाजी की घटना घटी है जहां पिता और पुत्र को आरोपियों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया है पूरा मामला सरकंडा के भूकंप अटल आवास का बताया जा रहा है जहां रहने वाले मोनू साहू ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराते हुए बताया की बुधवार देर रात अटल आवास के पाइप को चोरी करने मोनू धीरू अमन और सागर वहां पहुंचे थे। जो अटल आवास में लगे पाइप की चोरी कर रहे थे जिसका विरोध प्रार्थी मोनू साहू ने किया जिसके बाद देर रात आरोपी तो वहां से चले गए लेकिन इस विरोध को लेकर आक्रोशित आरोपियों ने गुरुवार दोपहर पुनः अटल आवास पहुंचकर मोनू साहू के साथ गाली गलौज करते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया ,वहीं बीच बचाओ करने आए उनके पिता मुकेश साहू पर भी आरोपियों ने चाकू से हमला किया जिन्हें गंभीर हालत में सिम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है इधर घटना की शिकायत के बाद सरकंडा पुलिस ने मोनू, धीरू, अमन और सागर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- आरपीएफ कॉलोनी में कत्ल से हड़कंप, पहरे के बीच बेखौफ हत्यारे!.... स्टेशन से सटे संवेदनशील ... 500 की ड्रेस के चक्कर में गंवाए एक लाख... शिक्षित नर्स भी साइबर ठगों के जाल में फंसी छत्तीसगढ़ में ड्राई डे घोषित... 4 सितंबर को बंद रहेंगी शराब दुकानें, अवैध बिक्री और परिवहन पर होगी स... भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण में मंडल प्रभारियों की घोषणा, युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर अवैध कबाड़ दुकानों और अशांति फैलाने वालों पर हिर्री पुलिस का शिकंजा....5 गिरफ्तार VIDEO:- बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 और गिरफ्तार, अब तक 20 आरोपी सलाख... शराब दुकान के बाहर विवाद ने लिया हिंसक रूप, बीयर की बोतल से युवक का सिर फोड़ा और मोबाइल छीनकर फरार ह... उत्तरी बाईपास के एलाइनमेंट क्षेत्र में सेंदरी, रमतला, बिरकोना, नगोई, बिजोर, मोपका, दोमुहानी और ढेंका... रक्षा बंधन से लौट रही महिला को ट्रेन में लगी झपकी, शातिर ने उड़ाया पर्स, बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर पु... एकजुट हुए बिलासपुर के रियल एस्टेट कंसल्टेंट...नई यूनियन का हुआ आगाज,