तखतपुर

तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,

उदय सिंह

बिलासपुर – तखतपुर थाना क्षेत्र में पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर एक अज्ञात व्यक्ति ने बाइक सवार कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने युवक की पीठ, पेट, बाजू और बाएं हाथ में चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 109 और 126(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चनाडोंगरी निवासी दिलीप धनकर बिलासपुर के तिफरा स्थित पाइप फैक्ट्री में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता है। वह रोजाना मोटरसाइकिल से ड्यूटी के लिए बिलासपुर आना-जाना करता है। मंगलवार 8 सितंबर की रात करीब 8 बजे वह ड्यूटी खत्म कर अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG-10 BJ-9967 से घर लौट रहा था। बताया गया कि ग्राम देवरी स्थित पटेल फार्म हाउस के पास एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर सड़क पर खड़ा था। उसने दिलीप को रोककर कहा कि उसकी मोटरसाइकिल का पेट्रोल खत्म हो गया है। मदद के लिए दिलीप ने अपनी बाइक रोक दी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति उसकी मोटरसाइकिल पर बैठने का प्रयास करने लगा और अचानक चाकू निकालकर दिलीप पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से बचने के लिए दिलीप चिल्लाते हुए फार्म हाउस की ओर भागा। हमलावर ने उसकी पीठ, पेट, बाएं बाजू और हाथ में चाकू से वार किए। घायल अवस्था में दिलीप ने मोबाइल से गांव के ओम यादव को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ओम यादव ने परिजनों को सूचना दी।जानकारी मिलते ही ओम यादव, दिलीप पाली, अरुण पाली और अमित पाली मौके पर पहुंचे। वहां दिलीप खून से लथपथ हालत में मिला। परिजन उसे तत्काल सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। पुलिस आरोपी की पहचान और हमले के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर