बिलासपुर

बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला… 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार,

उदय सिंह

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र के उस्लापुर स्थित सागरदीप कालोनी में एक सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने करीब 6 लाख 15 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी पार कर दी। घटना के समय मकान मालकिन तीजा त्योहार मनाने अपने पैतृक गांव रीवा गई थीं। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपित के खिलाफ धारा 305(ए) और 331(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार सागरदीप कालोनी, उस्लापुर निवासी बिन्द्रावती मिश्रा 62 वर्ष घरेलू काम करती हैं। उनके पति राधामोहन मिश्रा सीएएफ में पीसी के पद पर पदस्थ थे, जिनका वर्ष 2015 में निधन हो गया था। तीजा त्योहार के बाद बिन्द्रावती करीब एक माह के लिए अपने पैतृक गांव रीवा चली गई थीं। घर में उनका बेटा आशीष मिश्रा अकेला था।
प्रार्थिया के अनुसार 29 सितंबर को रिश्ते के नाती अभिमान द्विवेदी ने फोन कर बताया कि उनके घर में 25 और 26 सितंबर की दरम्यानी रात चोरी हो गई है। सूचना मिलने के बाद बिन्द्रावती 3 अक्टूबर को रीवा से उस्लापुर लौटीं। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि कमरे का दरवाजा खुला था। अंदर जाने पर आलमारी का ताला टूटा मिला और लॉकर से जेवरात व नकदी गायब थी।
चोरी गए सामान में सोने का हार, एक जोड़ी झुमका, माथा टीका, नथ, दो महिला अंगूठी और एक पुरुष अंगूठी शामिल हैं। इसके अलावा चांदी की दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी पायजेब, करधन, तीन जोड़ी बिछिया और 12 हजार रुपये नकद भी चोरी हुए हैं। प्रार्थिया ने चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 6 लाख 15 हजार रुपये बताई है।
सकरी पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब घटनास्थल की जांच के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और संदिग्धों की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज,