तखतपुर

VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

रमेश राजपूत

तखतपुर – वार्ड क्रमांक 7 में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला अचानक ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब 25 से 30 वर्षीय महिला को टावर के ऊपरी हिस्से में बैठा देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने की कवायद शुरू की। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11:30 बजे लोगों की नजर मोबाइल टावर पर पड़ी। महिला को इतनी ऊंचाई पर देखकर लोग सकते में आ गए। पुलिसकर्मियों ने महिला को नीचे उतरने के लिए समझाइश दी, लेकिन स्थिति इसके उलट होती चली गई। जैसे-जैसे पुलिस और नीचे मौजूद लोग उसे नीचे आने के लिए कहते, महिला घबराहट में और ऊपर चढ़ती जाती। इससे मौके पर मौजूद लोगों की चिंता और बढ़ गई। पुलिस ने काफी सूझबूझ के साथ महिला को समझाने का प्रयास जारी रखा। करीब सवा घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस की कड़ी मशक्कत रंग लाई और महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। राहत की बात यह रही कि पूरी घटना के दौरान महिला को किसी तरह की चोट नहीं आई।

पेंड्रा-गौरेला क्षेत्र की रहने वाली है महिला

थाना प्रभारी सुशील कुमार साहू के अनुसार, प्राथमिक पूछताछ में महिला के पेंड्रा-गौरेला क्षेत्र की रहने वाली होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने तत्काल उसके परिजनों से संपर्क किया। परिजनों ने तखतपुर पहुंचने की बात कही है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के पहुंचने तक महिला की सुरक्षा और स्वास्थ्य को देखते हुए उसे सेंदरी स्थित मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल में रखा जाएगा। महिला के टावर पर चढ़ने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। परिजनों के आने के बाद पुलिस आगे की जानकारी जुटाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत,