सक्ती

बोलेरो गाड़ी किराए में लेकर हड़पने का मामला…. आरोपी दुर्ग से गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

सक्ती – थाना मालखरौदा पुलिस ने दो बोलेरो गाड़ियों को किराए पर लेकर किराया राशि तथा वाहन वापस न करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोपी खोमलाल देवांगन 33 वर्ष निवासी शंकर नगर दुर्ग को दुर्ग से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से दोनों बोलेरो गाड़ियाँ भी बरामद कर ली हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थीया ने 29 सितंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी दो बोलेरो गाड़ियाँ पूर्व परिचित आमिर खान निवासी जरवानी सहसपुर ने किराए पर ली थीं। उसने बीएसपी प्लांट में गाड़ी चलवाने का कहकर 1 फरवरी 2025 को 50,000 रुपये देकर एग्रीमेंट किया था, लेकिन बाद में न तो किराया दिया और न ही वाहन लौटाया। तलाश करने पर गाड़ियाँ ईशंक गजपाल भिलाई एवं खोमलाल देवांगन के पास पाई गईं, जिन्होंने वाहन लौटाने से इनकार कर दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सक्ती प्रफुल्ल ठाकुर एवं एएसपी हरीश यादव ने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत के नेतृत्व में टीम ने आरोपी खोमलाल को गिरफ्तार कर गाड़ियाँ बरामद कीं। कार्रवाई में सउनि दिलीप सिंह खलखो तथा आरक्षक महेंद्र कंवर का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...