बिलासपुर

जानिए आखिर क्यों पुलिस ने थाने में इकट्ठा कर लिए शहर भर के बदमाश

डेस्क

आगामी त्योहारी सीजन को देखकर पुलिस भी सुरक्षा के मद्देनजर अपनी तैयारियां कर रही है। उत्सव के रंग में खलल ना पड़े इसलिए शुक्रवार को अलग अलग थाना क्षेत्रों से निगरानी शुदा बदमाशों की धरपकड़ की गई। एस पी के आदेश पर की गई से कार्रवाई के लिए जब सुबह सुबह पुलिस के जवान अपराधियों के इलाके में उनको पकड़ने पहुंचे तो अफरा तफरी की स्थिति बन गई। कोई बाथरूम में जा छिपा, तो किसी ने छत से छलांग लगा दी। लेकिन काफी कोशिशों के बाद करीब 99 बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा।

इनमें से आदतन बदमाशों के अलावा चोरी, मारपीट, लूटपाट, ड्रग्स सप्लाई जैसे अपराधों में लिप्त आदतन और संदिग्ध अपराधी शामिल थे, जिन्हें सिविल लाइन सी एस पी कार्यालय परिसर में इकट्ठा कर सख्त चेतावनी दी गई। सीएसपी आर एन यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस अगर चाहती तो सभी को गिरफ्तार भी किया जा सकता था लेकिन गिरफ्तारी से पहले एक चेतावनी जरूरी है। इसलिए सबको आगाह किया गया कि आगामी त्योहारों जैसे मोहर्रम ,गणेश उत्सव नवरात्र, दिवाली के मौके पर वे किसी भी अपराध को अंजाम देने का दुस्साहस न करें, नहीं तो नतीजे उनके लिए बेहतर नहीं होंगे। अक्सर देखा गया है कि त्योहारों के दौरान बदमाश तत्व लूटपाट, जेब कतरी, चोरी, मारपीट छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं।

बिलासपुर में शांति व्यवस्था बहाल रहे इस मकसद से अलग-अलग थाना क्षेत्रों से इन निगरानी शुदा बदमाशों को बुलाकर शांति व्यवस्था बहाल रखने चेतावनी दी गई।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी मल्हार: बासंती चैत्र नवरात्र का शुभारंभ... माँ डिडनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा...