मल्हार

मल्हार: छेड़खानी के 2 आरोपी गिरफ्तार…एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई,

उदय सिंह

मल्हार – थाना मस्तूरी अंतर्गत मल्हार चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छेड़खानी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 24 अगस्त की दोपहर लगभग 2:30 बजे की है, जब पीड़िता अपनी बहन के साथ दुकान से सामान लेकर पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान मोहल्ले के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवक आए और उनसे मोबाइल नंबर मांगने लगे। मना करने पर युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया तथा छेड़खानी की। घटना से भयभीत बहनें तत्काल घर पहुंचीं और अपने परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजनों ने आरोपियों की पहचान कर पुलिस को सूचना दी। चौकी मल्हार पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर गंभीरता दिखाते हुए तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की धरपकड़ की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य पाटले पिता पुरषोत्तम पाटले 23 वर्ष निवासी भगवानपाली और मंझेश खुंटे पिता नरेश खुंटे 19 वर्ष निवासी चकरबेढ़ा, थाना मस्तूरी के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों को भादंवि की धारा 74(3)(5), बीएनएस 8 पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक ओंकारधर दिवान, आरक्षक मनोज राजपूत, अभिजीत सिंह एवं राजेश भारती की विशेष भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- टेलीग्राम पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर किसान से 21.32 लाख की ऑनलाइन ठगी...एफआईआर दर्ज मोदी सरकार के 12 साल पूरे, डिप्टी सीएम अरुण साव ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- विश्वास, विकास और जनकल्या... एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला,