बिलासपुर

दुर्घटनाग्रस्त कार में मिली गांजे की खेप, घायल तीन में से 2 आरोपी गिरफ्तार, एक कि हालत गंभीर….उड़ीसा से कर रहे थे अवैध तस्करी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – एक कार का एक्सीडेंट होने के बाद जब सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची तो इसमें तीन लोग घायल अवस्था में पड़े हुए थे। वही जब कार की जांच की गई तो उसमें से बड़ी मात्रा में गांजा मिला। पुलिस ने गांजा जप्त कर दो आरोपियों को जेल भेज दिया है वहीं एक आरोपी की हालत नाजुक होने के कारण उसका इलाज कराया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिली कि एक स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है जिसमें सवार युवकों को गंभीर चोट आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसमें जब पुलिस ने चेकिंग की तो 8 किलो गांजा रखा पाया गया।

पुलिस ने चकरभाटा निवासी शुभम वर्मा, बलौदा बाजार निवासी धन्नू उर्फ धनंजय मंडावी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं तीसरे आरोपी आकाश कुमार उर्फ नानू की स्थिति नाजुक है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर लंबे समय से यहां खपा रहे थे ।वहीं दूसरी तरफ दुर्घटनाग्रस्त कार भाटापारा के पूर्व पार्षद के नाम पर रजिस्टर पाई गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।आरोपियों के पास से 8 किलो गांजा, 3 मोबाइल और कार जब्त किए गए, तीनों सामानों की कीमत 9 लाख रुपये बताई जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड... VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त...