मस्तूरी

पिकनिक मनाने के दौरान पुराने विवाद को लेकर मामा ने भांजे की लाठी मारकर की हत्या…. मस्तूरी थाना क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के ग्राम पाराघाट निवासी अरविंद कुमार बंजारे पिता नन्दकुमार बंजारे उम्र 25 वर्ष अपने दोस्तों के साथ 2 /4/2022 को कोटमीसोनार वाले रास्ते में लीलागर नदी के पास पिकनिक मना रहे थे।उसी समय वहां मौजूद रिस्ते में मामा लगने वाले मंटू उर्फ महेंद्र टंडन के साथ अरविंद की पुरानी रंजिश के कारण फिर से विवाद हो गया जिसके बाद महेंद्र टंडन पिता संत राम टंडन ने अरविंद के सिर एवं अन्य जगहों पर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल को परिजनों ने बिलासपुर सिम्स हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।

जिसकी गंभीरता को देखते हुए रायपुर रिफर किया गया था जहाँ प्राइवेट हॉस्पिटल रायपुर में इलाज चल रहा था जिसके बाद घायल की नानी अमेसरी बाई टंडन ने 6/4/2022 को मस्तूरी थाना पहुंच इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी जिसके बाद पुलिस आरोपी महेंद्र टंडन के खिलाफ धारा 294,323,506 IPC के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी जहाँ इलाज के दौरान अरविंद की 7/4/2022 को मौत हो गई।

मर्ग डायरी मिलने के बाद मस्तूरी पुलिस ने 302 IPC के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी जिसकी मुखबिर की सूचना पर आरोपी मंटू उर्फ महेंद्र टंडन को उसके गृह ग्राम पाराघाट से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया ।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...