मल्हार

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढ़ीखार में मनाया गया 50 वाँ स्थापना दिवस…हुए विभिन्न आयोजन

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – मां सरस्वती की पूजन के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । अतिथि के रूप में प्रदेश लायंस क्लब के उपाध्यक्ष एवं सरदार तारा सिंह, बुद्धसिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के संस्थापक वंशज डॉ नवदीप कौर एवं जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति राजेश्वर भार्गव जनपद पंचायत सदस्य सोल्डे, ग्राम बूढ़ीखार के सरपंच गोमती भैना, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष भरत लाल थवाईत के आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

पंचोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत शाला प्रवेश उत्सव, पुस्तक वितरण , गणवेश वितरण ,वृक्षारोपण, प्रथम आए विद्यार्थियों का सम्मान ,साइकिल वितरण ,भूमि पूजन संपन्न हुआ। इसमें गांव के नागरिकों ने भी अपनी खुशियां प्रकट करने के लिए उपस्थिति दी। संस्था के प्राचार्य काशीराम रजक ने संस्था के मूलभूत आवश्यकताओं पर जोर देते हुए कहां की यहां बच्चों के लिए कक्ष के अभाव में दूरदराज स्कूल भटकना पड़ता है। शाला परिसर में पीने योग्य पानी की व्यवस्था का अभाव है ,उन्होंने बताया कि विभिन्न कमियों को जूझते हुए यह संस्था अपने कर्तव्य पथ पर 50 वर्ष को पूरा कर लिया है जो हमारे लिए गर्व की बात है। सभापति राजेश्वर भार्गव ने अपने उद्बोधन में कहा कि शाला के विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं 1 बोर खनन एवं बच्चों को पीने लायक पानी मुहैया कराने के लिए 25000 देने की घोषणा की।

शाला के संरक्षक डॉक्टर नवदीप सिंह ने अपने आतिथ्य उद्बोधन में संबोधित करते हुए कहा की हमें गर्व है ,कि हमारे परिवार को इस संस्था के रूप में जाना जाता है। इसके उत्थान एवं विकास के लिए हम सतत अग्रसर रहेंगे। उन्होंने बताया की संस्था के प्राचार्य शाला विकास समिति के सदस्य सरपंच एवं ग्राम पंचायत के सदस्यों के प्रयास से कलेक्टर महोदय ने इस संस्था के लिए 4 अतिरिक्त कक्षों की स्वीकृति दी है । जिसे कुछ दिन बाद शुरू कर दिया जाएगा।

इस अवसर पर शेषनारायण गुप्ता ने अपनी कविता से लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर ओम प्रकाश पांडेय ,राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक अकतराम सिन्हा, अवधेश कुमार नापित, लोहर्सी हायर सेकेंडरी के प्राचार्य चिंताराम कश्यप,मटिया हायर सेकेंडरी के प्राचार्य सुरेंद्र राय, शिक्षक जनता राम केवट,सेवा निवृत्त व्याख्याता गोवर्धन सोनी, संस्था में कार्यरत रहे निहारिका तिवारी, कामता प्रसाद शुक्ला, बालमुकुंद वैष्णव ,

किरण राय ,ज्योत्सना सोनी ,ठाकुर करण सिंह ,रीना राय ,साइकिल वितरण के प्रभारी कुमारी श्याम यादव ,पुस्तक वितरण के प्रभारी श्वेता सैमुअल , यूको क्लब के प्रभारी पुष्पा देवी पांडे, कल्पना टंडन सम्मान वितरण के प्रभारी नीता हेनरी ,संजय महिपाल ,रूपेंद्र सिंह महिलांगे ,अनोद कैवर्त,कमलेश्वर सुमन, मिथिलेश सोनी ,शैलेंद्र सिंह ठाकुर, सहित सभी लोगों की उपस्थिति रहे।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस...