बेलतरा

गढ़बो नवा बेलतरा…….संकल्प क्रांति का, विकास बेलतरा का – क्रांति साहू

उमलेश जायसवाल

बेलतरा / बेलतरा संकल्प क्रांति सेवा यात्रा के संस्थापक क्रांति साहू बेलतरा के गाँव, कस्बों और नगरों में लगातार छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को लोगों तक पहुँचा रहें है और अपने अविरल यात्रा से जनमानस के दिलों में एक ख़ास जगह बनाने में कामयाब हो रहे हैं। बेलतरा विधानसभा में कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जो क्रांति साहू के नाम से परिचित न हो। क्रांति साहू द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर,सामाजिक प्रबुद्धजनों का सम्मान और मेघावी विद्यार्थियों के प्रोत्साहन हेतु आयोजित ग्राम कड़री के सभा में उमड़े भीड़ के बीच अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा पिछले पाँच सालों में जनहित के सैकड़ों कार्य हुए हैं जैसे किसानों का कर्जा माफ़, बिजली बिल हॉफ, रेगुलर शिक्षकों की भर्ती समेत अन्य विभागों में सैकड़ों भर्तीयां,स्वामी आत्मानंद विद्यालय, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन, आंगनबाड़ी कर्मचारियों की वेतन वृद्धि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था हेतु रीपा,शिक्षित बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता, कई नगर पंचायतों का उन्नयन, कई नए जिलों का निर्माण सहित छत्तीसगढ़ीया संस्कृति तीजा,पोरा,छेरछेरा सहित प्रमुख पर्वों पर सरकारी छुट्टियों का ऐलान करके अपने वादे अनुरूप “गढ़बो नवा छत्तीसगढ़” को चरितार्थ किया है।”गढ़बो नवा बेलतरा” का उद्देश्य लेकर चलने वाले साहू के लिए जनता के द्वारा लगातार बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से राजनीति पारी का आगाज़ करने के लिए आवाज़ बुलंद कर रहे हैं।

क्रांति साहू जो कि कई सालों से सामाजिक सेवा के केंद्र बिंदु रहे है मूलतः बेलतरा विधानसभा के ग्राम मोहरा के निवासी हैं लगातार विभिन माध्यमों से जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहें हैं। विधानसभा बेलतरा अंतर्गत ऐसा कोई गाँव नहीं है जहां क्रांति साहू की टीम नहीं पहुँची है न केवल सामाजिक सेवा बल्कि लोगों को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरकर आंदोलन करने से नहीं चूकते है । ग्राम कड़री में आयोजित शिविर में उपस्थित सामाजिक प्रमुख और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिनमें प्रमुख निम्न है:- आर.के.साहू(शिक्षक)सम्मी अली(सरपंच प्रतिनिधि)महिपाल सिंह (पंच)जाबिर मोहम्मद, रामप्रसाद साहू,रामकुशल, अशोक कुमार,रामायण गिरी,अजय साहू,परमानंद,लव,अविनाश दास, संध्या उइके आदि।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बेलतरा संकल्प क्रांति सेवा यात्रा के ऊर्जावान टीम डॉ. आकांक्षा साहू,यशश्वी साहू के साथ ही समस्त ग्रामीण जन विशेष रूप से मौजूद रहे।।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...