मल्हार

भारी वाहन कैप्सूल ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार… गंभीर रूप से घायल युवक सिम्स रिफर,मल्हार चौकी क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

मल्हार – मस्तुरी थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी अंतर्गत नेवारी मोड़ के पास दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार मल्हार शराब दुकान के आगे लक्ष्मण सागर नामक तालाब के पास मोड़ में दोपहर 2 बजे के आसपास बलौदाबाजार तरफ से आ रही कैप्सूल ट्रक क्र CG 10 AV 8251 ने मल्हार तरफ से पचपेड़ी की ओर जा रही बाइक क्र CG 11 BD 3894 को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाइक में सवार 3 लोगो मे से पीछे सवार प्रेम कुमार साहू निवासी कोरबा ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया वही बाइक चालक और एक अन्य को सामान्य चोटे आई है।

बाइक चालक ने बताया की कोरबा से बाइक द्वारा पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम ध्रुवाकारी षष्ठी कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे थे जो मल्हार के आगे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए वही रास्ते में चल रहे राहगीरों ने इसकी सूचना मल्हार पुलिस के साथ साथ डायल 112 और 108 को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची मल्हार पुलिस ने घायल को 108 की मदद से मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया

जहां से घायल की स्थित गंभीर होने से बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया है।वही मल्हार पुलिस आगे की कारवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब के नशे में हैवान बना पति! पत्नी पर तारपीन तेल डालकर लगाई आग, 36 घंटे में रायपुर से गिरफ्तार VIDEO:- मल्हार के कनकन कुएं में समाया ईश्वर यादव, दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में च्वाइस सेंटर संचालकों के क्यूआर कोड से 25 लाख की ठगी...दो आरोपी गिरफ्तार, 9 जिलों के करीब 45 संचालको... मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास... कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ...