रायपुर

छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना: महिलाओं के खातों में हर साल 15000 रुपए… न फ़ॉर्म भरें… न लाइन में लगें:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रमेश राजपूत

रायपुर – प्रदेश में भाजपा के महतारी वंदन योजना के जवाब में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक और बड़ी घोषणा करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी है, जिसे लेकर मुख्यमंत्री ने एक संदेश भी जारी किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि…

मेरी माताओं-बहनों!

आज देवारी के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ में माता लक्ष्मी की असीम कृपा रहे। जिस तरह से माता लक्ष्मी पांच साल तक छत्तीसगढ़ के जन-जन में अपना आशीर्वाद दी हैं और हम “गढ़बो नवा छत्तीसगढ़” के अपने मिशन पर चल पड़े हैं। मेरा छत्तीसगढ़ अमीर हो, हम गरीबी के अभिशाप को मिटा सके इस संकल्प के साथ हमारी सरकार ने पांच साल काम किया है। आज देवारी के शुभ दिन पर हम अपनी माताओं और बहनों को और समृद्ध और सक्षम देखना चाहते हैं।इसलिए आज देवारी के शुभ अवसर पर मैं यह घोषणा करता हूँ कि आप कांग्रेस को वोट दीजिए,

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाइए हम “छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना” लांच करेंगे जिसके तहत हम 15,000 रुपए प्रति वर्ष प्रत्येक महिला को देंगे।सभी माताओं और बहनों को बोलना चाहूँगा कि आपको कहीं लाइन में लगने की ज़रूरत नहीं है, न ही कोई फ़ॉर्म भरने की ज़रूरत है।कांग्रेस की सरकार बनवाओ, सरकार खुद सर्वे कराएगी आपके घर। सब ऑनलाइन रहेगा और सीधे खाते में पैसा आएगा। कोई लाइन में लगने की ज़रूरत नहीं है।

error: Content is protected !!
Letest
कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार