बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस का अवैध शराब पर प्रहार… दो मामलों में बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ और अन्य शराब जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर– पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में भारी मात्रा में शराब जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पहला मामला थाना पचपेड़ी क्षेत्र का है, जहां पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए धन सिंह नायक 30 वर्ष को 43 पाव अवैध शराब 15 पाव गोवा, 10 पाव देसी मसाला, 18 पाव देसी प्लेन के साथ गिरफ्तार किया गया है।

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हरेंद्र खुटे, आरक्षक प्रीतम की अहम भूमिका रही। वही दूसरा मामला चौकी बेलगहना थाना कोटा क्षेत्र का है। पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा व एसडीओपी नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने ग्राम करवा में दबिश दी। यहां संध्या पुरैना पति हीरेन्द्र पुरैना को 143 लीटर महुआ शराब कीमती 28,600 रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस अभियान में चौकी प्रभारी भावेश शेंडे, प्रधान आरक्षक नरेंद्र पात्रे व अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...