कोटा

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की आशंका….नग्न अवस्था मे संदिग्ध मिली लाश, पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के कोटा थाना क्षेत्र एक और बड़ी घटना सामने आई है, जहाँ कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम नेवरा में रोजी मजदूरी का काम करने वाली एक महिला की लाश उसके घर मे नग्न अवस्था मे मिली है, जिसके शरीर पर चोट के निशान मिले है, आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई है। फ़िलहाल कोटा पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुँच आगे की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार महिला के मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था। शरीर पर कपड़े नहीं थे। शरीर पर चोंट के निशान हैं। कोटा एसडीओपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि तखतपुर क्षेत्र में रहने वाली 45 वर्षीय महिला रोजी-मजदूरी करती थी। वह कुछ दिनों से ग्राम नेवरा में तालाब किनारे झोपड़ी बनाकर रह रही थी। गांव के लोगों ने सोमवार की सुबह महिला की लाश झोपड़ी में देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। महिला के मुंह में उसकी साड़ी को ठूंस दिया गया था। उसके शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं था। पुलिस को आशंका है कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। फिलहाल इसकी पुष्टी नहीं हो सकी है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पूरा मामला स्पष्ट होगा। मामले में पुलिस ने कुछ संदेहियों से पूछताछ की है। इसके अलावा गांव के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...