जांजगीर चाँपा

सगे भाई की तवे से पीट पीटकर हत्या…जघन्य हत्याकांड के चंद घंटों के भीतर आरोपी भाई गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के चाम्पा थाना क्षेत्र में एक छोटे भाई ने बड़े भाई की लोहे के तवे से पिटाई करते हुए मौत के घाट उतार दिया है, मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक राजू सूर्यवंशी निवासी बघौदा थाना चाम्पा अपने परिवार के साथ ग्राम कुरूभांठा भूपदेवपुर (रायगढ़) में रहकर J.S.W. भूपदेवपुर रायगढ़ में मजदूरी का काम करता था। उसके गांव के घर में माता-पिता एवं उसके भाई लोग एक ही घर में रहते थे, माह जनवरी 2024 में कुरूभांठा से गांव बघौदा आयें थे और अपने परिवार के साथ एक ही घर में रहते थे। दिनांक 26.03.2024 को सुबह करीबन 07.00 बजे मृतक राजू सूर्यवंशी अपनी पत्नी को बोला की मेरा पेंट शर्ट और पर्स को दो मैं काम तलासने के लिए भुपदेवपुर रायगढ़ जाउंगा, तब उसकी पत्नी बोली की पर्स को नहीं देखी हू, पति-पत्नी दोनो आपस में बातचीत हो रहा था, इसी बीच मृतक का छोटा भाई आरोपी समीर सूर्यवंशी आया और घरेलू विवाद को लेकर अपने बड़े भाई राजू सूर्यवंशी को गाली गलौच करते हुए लोहे की तवा से ताबड़ तोड़ सिर में प्राण घातक हमला कर चोट पहुंचाया, जिसको आरोपी द्वारा उचित इलाज के लिए जिला अस्पताल जांजगीर ले गयें जहां डाक्टर द्वारा परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।

जो मृतक के शव को पूनः अपने घर बघौदा ले आयें, जिसकी सूचना थाना चाम्पा पुलिस को मिलने पर तत्काल घटना स्थल पहुँच, निरीक्षण कर शव का पंचनामा कार्यवाही में लिया गया और शव का पीएम कराया गया, शार्ट पीएम रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु गंभीर चोट लगने से होना लेख कियें जाने पर आरोपी के विरूद्ध थाना चाम्पा में अपराध धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी समीर सूर्यवंशी उम्र 22 साल निवासी बघौदा को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया गया जिसके द्वारा घरेलू विवाद को लेकर लोहे की तवा से मारकर हत्या करना बताए और आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की तवा को बरामद किया गया है आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार