सक्ती

हाइवे पर डीजल चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…कब्जे से एक ब्रेजा कार सहित 300 लीटर डीजल बरामद

रमेश राजपूत

सक्ति – जिले की डभरा पुलिस ने वाहनों से डीजल चोरी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 300 लीटर डीजल और घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार को जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी राजेश कुमार यादव पिता मोहनलाल यादव उम्र 34 वर्ष निवासी नगझर थाना मालखरौदा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि प्रार्थी 24.07.2024 के रात करीबन 03:00 बजे गोबरा नहरपार के जोसेफ ढाबा के पहले उसके हाईवा वाहन क्र . सीजी 11 बीएफ 5137 टाटा 12 चक्का से एक सफेद ब्रेजा कार क्र . सीजी 11 बीएम 3667 के चालक एवं वाहन में सवार अन्य व्यक्ति के द्वारा करीबन 300 लीटर डीजल चोरी कर फरार हो गए है। मामले में अपराध धारा 303 ( 2 ) , 3 ( 5 ) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । विवेचना के दौरान आरोपी भोजराम साहू पलाड़ीकला, प्रशांत लहरे, अर्जून कुमार रात्रे निवासी बिरगहनी थाना बलौदा को हिरासत में लेकर कथन लिया गया, सभी ने अपने कथन में जुर्म करना स्वीकार करने बाद संदेहियों का पहचान कार्यवाही कराया गया और उनके कब्जे से चोरी गई डीजल 300 लीटर किमती 28155 रू . एवं घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार क्र . सीजी 11 बीएम 3667 को जब्त किया गया हैं वही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है । प्रकरण विवेचनाधीन है प्रकरण के अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है । उक्त कार्यवाही में थाना डभरा निरीक्षक प्रवीण राजपूत सउनि शंकरलाल साहू , प्र . आर फुलचंद पलागे , हेमंत राठौर , मिथुन सुल्तान आर मानसिंह कुर्रे , धनेश्वर दिवाकर , मिरीश साहू , भुनेश्वर गर्ग , राजु खुंटे , सुरज सिदार का विशेष योगदान रहा ।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा...