जांजगीर चाँपा

मनका दाई मंदिर में हुई चोरी के मामले में मिली बड़ी सफलता…4 आरोपी उड़ीसा से गिरफ्तार, नगदी 50 हजार सहित मोटरसाइकिल जब्त

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के प्रतिष्ठित माँ मनका दाई मंदिर में हुई चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। जिसमें 4 आरोपियों को उड़ीसा से गिरफ्तार किया गया है। ग़ौरतलब है कि प्रार्थी हनुमान राठौर निवासी ग्राम खोखरा थाना जांजगीर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 15.03.2024 -16.03.2024 के दरम्यानी रात्रि में अज्ञात चोर के द्वारा मां मनका दाई मंदिर के परिसर से दान पेटी के अंदर रखा नगदी रकम लगभग 01 लाख रूपया एंव चांदी का लोटा एंव डालडा करधन को चोरी कर ले गये है कि रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान तकनीकी जानकारी के आधार पर संदेहियों को बरगढ़ (उड़ीसा) में होने की जानकारी प्राप्त हुई प्रकरण में चोरी गई माल मशरुका बरामदगी एवं संदेहियों की पतासाजी हेतु बरगढ़ (उड़ीसा) रवाना होकर संदेहियों मेघु बिसर निवासी बोंदा थाना बरहागुडा जिला बरगढ़ (उड़ीसा), शिव लाल बेहरा निवासी ग्राम सिगिड्‌डी थाना बरपाली जिला बरगढ़ (उड़ीसा),

मनोरंजन सेठ निवासी ग्राम कनवर थाना बरपाली जिला बरगढ़ (उड़ीसा), कीर्ती पंचभया निवासी ग्राम तुरा वार्ड क्रमांक 07 घसिया पारा थाना बरगढ़ टाउन जिला बरगढ़ (उड़ीसा) से पृथक पृथक पूछताछ कर कथन दर्ज किया गया जो आरोपियो के द्वारा उक्त घटना कारित करना अपना अपना जुर्म स्वीकार किये जाने पर घटना में प्रयुक्त दो नग मोटर सायकल, 04 पीस काले रंग का नाकाब तथा नगदी रकम 50,700/रु को बरामद कर हिरासत में लेकर थाना जांजगीर लाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। प्रकरण के दो अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी जारी है मिलने पर शीघ्र गिरफ्तारी कार्यवाही की जावेगी। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, साइबर सेल प्रभारी उप. निरीक्षक पारस पटेल, सउनि राम प्रसाद बघेल, प्रधान आर. मनोज तिग्गा, विवेक सिंह आर. गिरीश कश्यप सायबर सेल एवम थाना जांजगीर से प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, राज कुमार चन्द्रा, आर. विरेन्द्र भैना का सराहनीय योगदन रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ... हावड़ा-मुंबई दुरंतो में सोने की तस्करी का भंडाफोड़...1.96 करोड़ का 1.242 किलोग्राम सोना जब्त, डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर, बिलासपुर: सेंदरी बस स्टैंड पर चाकूबाजी से सनसनी, बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को मारा च... मस्तूरी: अश्लील वीडियो वायरल कर महिला को ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार VIDEO:- दोस्तों के साथ अरपा नदी में नहाने गया 14 वर्षीय सौरभ, गहरे पानी में समाया…2 घंटे की कड़ी मशक... संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी