बिलासपुर

ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चला कर की कार्रवाई…रूल तोड़ने वाले 154 वाहनों का कटा चालान

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में विगत 72 घंटो में चले चेकिंग अभियान में ट्रैफिक पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। जिसमे 154 वाहनों के खिलाफ़ कड़ी कार्यवाही हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश पर जिले के विभिन्न जगहों में चेकिंग अभियान चलाया गया।

बिना नंबर वाली वाहनों, आड़े तिरछे लिखें नंबर वाले वाहनों ,स्टाइलिश नंबर वाले वाहनों और डार्क फिल्म की जांच की गई। जिसमे 109 वाहनों से 68,500 और बिना नंबर स्टाइलिश नंबर में – 45 वाहनों और 04 ब्लैक फिल्म के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही हुई है। शनिवार हुई इस कार्यवाही मे निरीक्षक हेमंत चंद्राकर, सहायक उप निरीक्षक डीडी सिंह एवं स्टाफ यासीन हुसैन,

सदानंद ,ललित कार्की, सुनील यादव , रोहित साहू टीम वर्क करते हुए प्रभावी कार्यवाही की गई। इस संबंध में एएसपी ट्रैफिक नीरज चंद्राकार ने बताया कि- किसी भी परिस्थिति में यातायात के नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को बक्शा नहीं किया जाएगा, विशेष कर बिना नंबर वाहन वाले वाहन चालकों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी,

हमारी ट्रैफिक पुलिस निरंतर मॉडिफाई युक्त साइलेंसर लगे वाहनों, ब्लैक डार्क फिल्म लगी वाहनों एवं बिना नंबर स्टाइलिश नंबर वाहनों पर अभियान के तहत कार्यवाही कर रही है जो की निरंतर जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव,