बिलासपुर

अवैध धान के खिलाफ छापेमारी…फिर दो दुकानों से 9 लाख कीमती 281 क्विंटल धान जब्त, लगा जुर्माना भी,

उदय सिंह

बिलासपुर – कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर आज फिर छापेमार कार्रवाई की गई। दो ठिकानों पर कार्रवाई कर 281 क्विंटल धान जब्त किया गया। जब्त किए गए धान की कीमत लगभग 9 लाख रुपए बताई गई है। एक ट्रेडर्स को साढ़े 53 हजार रुपए का मंडी अधिनियम के तहत जुर्माना भी ठोंका गया है। बताया गया कि ये धान को खरीदी केन्द्रों में खपाने के प्रयास में लगे थे। सुराग मिलने पर प्रशासन की त्वरित दबिश से पकड़ लिए गए। राजस्व, खाद्य और मंडी के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम जोंधरा में सद्गुरू ट्रेडर्स के गोदाम से 41 क्विंटल धान का अनधिकृत रूप से भण्डारण किया जाना पाया गया ।उपरोक्त धान के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जा सकने पर उपरोक्त धान को मण्डी अधिनियम् के तहत् जप्ती की कार्रवाई की गई। तहसील कोटा में मारूति ट्रेडर्स, कोटा की जाँच के दौरान गोदाम में उपलब्ध 240 क्विंटल धान के भण्डारण के संबंध में किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं दिखाया गया। जिसके कारण उपरोक्त धान का मण्डी अधिनियम् के तहत् जप्ती की कार्यवाही करते हुए 53,500/- रूपये का जुर्माना लगाया गया। भविष्य में भी इसी प्रकार अवैध धान विक्रय, परिवहन एवं व्यापार पर इसीप्रकार कार्यवाही जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि...