बिलासपुर

रेलवे स्टेशन से निकले यात्री के साथ ई रिक्शा सवार 2 आरोपियों ने चाकूबाजी कर की थी लूटपाट…मामले में 1 नाबालिग सहित 2 गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र में 1 अप्रैल की रात अशोक कुमार धीवर निवासी कोसा जांजगीर के साथ बिलासपुर रेलवे स्टेशन से तोरवा चौक आते वक्त 2 ई रिक्शा सवार आरोपियों ने मारपीट करते हुए चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया था और पीड़ित से 2 मोबाइल लूट कर फरार हो गए थे। मामले में पीड़ित के द्वारा तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिस पर थाना प्रभारी तोरवा अंजना केरकेट्टा के नेतृत्व में तत्काल ई रिक्शा एव आरोपियों की पतासाजी हेतु अलग अलग टीम गठित की गई। टीम द्वारा लगातार पतासाजी कर घटना के तीन दिनों के भीतर ही आरोपी 1 नाबालिग एवं संदेही अजय इंगोले को पकड़ा गया जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसका नाम पता पूछने पर घटना दिनांक को जुर्म करना स्वीकार किए।

आरोपी अजय इंगोले के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन ई रिक्शा एवं लूटे गए मोबाइल को बरामद किया गया है। आरोपी तथा नाबालिग से मोबाइल और घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा उप निरीक्षक दिनेश शर्मा , सहा.उप.निरी. भरतलाल राठौर, प्रधान आरक्षक दिनेश सिंह , आरक्षक लक्ष्मी कश्यप, अजय शर्मा , धीरेंद्र सिंह , गुनालाल ध्रुव का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...