बिलासपुर

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 20 लाख की ठगी का मामला…पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शेयर मार्केट में अधिक लाभ दिलाने का झांसा देकर युवक से 20 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सामने आया है। प्रार्थी राहुल ठक्कर ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी आदित्य यादव ने स्वयं को एक ट्रेडिंग फर्म “यादव ट्रेडर्स” का संचालक बताते हुए निवेश का प्रस्ताव दिया और भारी मुनाफा कमाने का दावा किया। राहुल ठक्कर के मुताबिक, उसके साले हर्षित बोमरडे के माध्यम से उसकी पहचान आदित्य यादव से हुई थी। आदित्य ने उसे अपने ट्रेडिंग अकाउंट में पैसे निवेश करने को कहा। झांसे में आकर राहुल ने नवंबर और दिसंबर 2023 के बीच आरटीजीएस के माध्यम से 18 लाख रुपये अपने खाते से और 2 लाख रुपये अपनी पत्नी मालविका मेश्राम के खाते से चेक द्वारा ट्रांसफर किए थे। पैसे देने के बाद जब राहुल ने मुनाफा या मूल राशि की मांग की, तो आदित्य टालमटोल करता रहा और बाद में उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया। आरोपी के परिजनों ने भी यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि वह घर पर नहीं है और पैसे की कोई जानकारी नहीं है। आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामले की प्राथमिक जांच कर आरोपी आदित्य यादव के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
फेसबुक पर दोस्ती, फिर करोड़ों के मुनाफे का झांसा... वकील से 47.60 लाख की साइबर ठगी, सरकंडा थाने में ... ट्रेन में ऐसे उड़ाते थे लाखों के जेवर... 'पेपर गैंग' के 6 शातिर चढ़े आरपीएफ-जीआरपी के हत्थे, 2.74 ला... VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज बिलासपुर:- राह चलते युवक को लिफ्ट देना पड़ा महंगा... कॉलेज जा रहे छात्र से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और... रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार।