अवर्गीकृत

शुरू हो चुकी है सातवीं आर्थिक गणना, सभी से सहयोग की अपील

डेस्क

भारत की अर्थव्यवस्था की जानकारी लेने और नई नीतियां एवं योजनाएं बनाने के लिए सातवीं आर्थिक गणना शुरू हो गई है। यह कार्य ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सीएससी एवं योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहयोग से पूरे जिले में संपादित किया जा रहा है। बिलासपुर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में 450 सुपरवाईजर और 900 प्रगणक तथा शहरी क्षेत्रों में 50 सुपरवाईजर और 200 प्रगणक को तीन चरणों में प्रशिक्षण देकर सातवीं आर्थिक गणना कराई जा रही है। यह कार्य माह अक्टूबर 2019 तक पूर्ण किया जायेगा।

जिले के समस्त नागरिकों एंव उद्योग धंधे से जुड़े सभी लोगों से अपील की गई है कि भारत सरकार की सातवीं आर्थिक गणना के क्षेत्रीय कार्य में संलग्न प्रगणक एवं सुपरवाईजरों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें। सातवीं आर्थिक गणना के अंतर्गत सभी घरों, दुकानों व उद्योग धंधों का सर्वे किया जाना है। इसलिए प्रगणक को सही जानकारी उपलब्ध करायें। आपकी जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। अतएव समस्त आम नागरिकों से अपील की गई है कि अपने से संबधित जानकारी उपलब्ध करायें।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,