बिलासपुर

अपोलो हॉस्पिटल की “हेल्थ औ टेनमेंट” पहल…व्यापार मेला मंच से कैंसर जागरूकता और कैंसर विजेताओं का सम्मान

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– कैंसर को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम चलाने वाले बिलासपुर अपोलो हॉस्पिटल द्वारा व्यापार मेला में “हेल्थ औ टेनमेंट” की शुरुवात की गई। जो पूरे फरवरी महीने में नगर के विभिन्न प्रतिष्ठित सामाजिक रेजिडेंशियल सोसाइटीज के साथ कैंसर के भय को दूर करने तथा जागरूकता का प्रचार-प्रसार मनोरंजक कार्यक्रमों एवं प्रश्नोत्तरी के माध्यम से किया जाएगा। आपको बता दे कि अपोलो समूह सदैव उपचार से पहले रोकथाम पर जोर देता रहा है इसी कड़ी में बीमारी की रोकथाम, सही समय पर पहचान व उपचार के महत्व को जन जन तक पहुंचाने हेतु किए जाने वाले विभिन्न प्रयासों में से एक “हेल्थ औ टेनमेंट” को आरंभ किया गया है। इस अवसर पर अभय कुमार गुप्ता, संस्था प्रमुख अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में अपने संदेश में कहा की बीमारी से घबराने की बजाय उसके लक्षणों को पहचाने व सही समय पर चिकित्सा की सलाह प्राप्त करें। जिससे सभी की लाइफ क्वालिटी अच्छी रहे एवं सभी स्वस्थ रहें। इसी तारतम्य में नगर में चल रहे व्यापार मेले में अपनी जागरूकता व जानकारी के सदुपयोग से सही समय पर कैंसर का इलाज करवा कर उस पर विजय प्राप्त करने वाले रोगियों द्वारा उनके अनुभव कहानियों के माध्यम से साझा किए गए!

नगर में ऐसे कैंसर विजेताओं के समूह “स्पंदन” जो की जागरूकता के प्रचार प्रसार में सक्रिय है उसे अपोलो हॉस्पिटल द्वारा इस पुनीत कार्य हेतु निरंतर सहयोग प्रदान किया जाता है। इन्हीं कैंसर विजेताओं के द्वारा कैंसर पर विजय व अपने आत्मविश्वास की वापसी व सामान्य पारिवारिक दिनचर्या में वापसी को रैंप वॉक के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इन कैंसर विजेताओं को। आज व्यापार मेंले के मंच से सम्मानित भी किया गया। इन कैंसर विजेताओं में से अधिकांश अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में अपना उपचार प्राप्त किए हैं। अपने अनुभव में उन्होंने सही समय पर पहचान वह उपचार किए जाने पर जोर दिया तथा अपने संदेश में कहा कि किसी भी तरह के लक्षण आने पर बिना किसी संकोच के नजदीकी चिकित्सक से सलाह अवश्य लें क्योंकि कैंसर के इलाज में समय पर पहचान व उपचार अत्यंत महत्वपूर्ण है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,