सीपत

सीपत:- शादी का झांसा देकर पहले किया दुष्कर्म…फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का मामला, आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम झलमला निवासी सूरज कुमार सोनी 33 वर्ष ने उसे शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सीपत में आरोपी के खिलाफ धारा 69 एवं 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सूरज कुमार सोनी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला संबंधित अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,