मस्तूरी

मस्तूरी:- मनरेगा कार्य के दौरान गिरी आकाशीय बिजली…पेड़ के नीचे खड़े पिता – पुत्री आये चपेट में

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गतौरा में शुक्रवार सुबह तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। मनरेगा के तहत कार्य कर रहे पिता-पुत्री अचानक आंधी और बारिश के बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गतौरा निवासी घनश्याम खांडे अपनी पुत्री पूनम खांडे के साथ मनरेगा कार्य स्थल पर काम कर रहे थे। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई।

देखते ही देखते जोरदार गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में दोनों आ गए। घटना के बाद कार्य स्थल पर मौजूद अन्य मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। आकाशीय बिजली से गंभीर रूप से घायल घनश्याम खांडे को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं उनकी पुत्री पूनम खांडे को मामूली चोटें आई हैं और उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। फिलहाल राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नही हुई।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर