मस्तूरी

मस्तूरी :- नहर में मिली युवक की लाश, हत्या या हादसा,पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब नहर के पानी में एक युवक की लाश मिलने की खबर सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची मस्तूरी पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, खूंटाघाट खारंग जलाशय से निकली नहर मस्तूरी क्षेत्र से होकर गुजरती है। रविवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने शराब दुकान के पास नहर में करीब दो फीट पानी के भीतर एक युवक का शव पड़ा देखा।

देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची मस्तूरी थाना पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। जांच के दौरान मृतक की पहचान प्रदीप पाटले पिता बीरबल पाटले, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी ग्राम ईटवा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि प्रदीप शनिवार शाम घर से निकला था, लेकिन रविवार सुबह उसकी लाश नहर में मिली।

घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। युवक की मौत हादसा है या फिर किसी साजिश का परिणाम, इसे लेकर पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल