बिलासपुर

प्रदेश में नए कोरोना मरीजों का मिलना जारी, अब बिलासपुर जिले से सामने आए पॉजिटिव….किया जा रहा हॉस्पिटल शिफ्ट

रमेश राजपूत

बिलासपुर- प्रदेश के अन्य जिलों के बाद अब न्यायधानी में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। बुधवार देर शाम बिलासपुर जिले में कोरोना के 5 नए पॉजिटिव केस मिले हैं, जिनमे 4 तखतपुर और 1 मस्तूरी क्षेत्र का बताया जा रहा है। पॉजिटीव आए सभी मरीज श्रमिक है, जिन्हें क्वारन्टीन सेंटर में रखा गया था। जिनके सेम्पल संदेह के आधार पर जांच के लिए रायपुर भेजा गया था। जहाँ से कोरोना पॉजिटीव होने की पुष्टि हुई है। जिनके साथ ही अब प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 56 पहुँच गई है। मालूम हो बुधवार को प्रदेश में कुल 14 नए मामले सामने आए है। जिसमे राजनांदगांव में एक, दोपहर को सरगुजा जिले में एक, रायगढ़ जिले में तीन, बालोद और बलौदाबाजार में दो-दो कोरोना पॉजिटिव सहित बिलासपुर जिले के पांच नए पॉजिटीव केस शामिल है, जिनके इलाज के प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।

प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 115 पहुँची..

रेड जोन से आए श्रमिको के संक्रमित होने का सिलसिला अब भी जारी है। जिसकी वजह से ही छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या 115 पहुँच गई है। मिली जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार से 8, महासमुंद से 1, बिलासपुर से 6, रायगढ़ 5, कोरबा 29, जांजगीर चाम्पा 11 , सरगुजा 2, कोरिया 1, सूरजपुर 7, दुर्ग 10, राजनांदगांव 6, बालोद 13, कवर्धा 8, रायपुर से 7 कोरोना के मामले सामने आए है, वही इनमें से अब तक 59 मरीज इस महामारी से ठीक हो चुके है।
error: Content is protected !!
Letest
मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम,