मस्तूरी

मस्तूरी:-जमीन बंटवारे ने भाइयों को बनाया दुश्मन…हक की लड़ाई में सभी हुए लहूलुहान, कुल्हाड़ी, रॉड, फावड़े से खूनी संघर्ष, 6 गंभीर

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरा में पैतृक जमीन के विवाद ने सोमवार को खूनी रूप ले लिया। जमीन बंटवारे को लेकर तीन सगे भाइयों के बीच ऐसा हिंसक संघर्ष हुआ कि कुल्हाड़ी, रॉड, फावड़ा और लाठी-डंडे चल गए। घटना में दोनों पक्षों के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लहूलुहान हालत में इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार शिवकुमार राठौर, सुरेश कुमार राठौर और रामकिशोर राठौर तीनों सगे भाई हैं और लंबे समय से पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था। सोमवार को शिवकुमार राठौर खेत की ओर गया था, जहां उसके भाई सुरेश और रामकिशोर से आमना-सामना हो गया। पहले दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौच और बहस शुरू हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया। बताया जा रहा है कि शिवकुमार अपने बेटों आशीष और अभिषेक के साथ मौके पर मौजूद था, जबकि दूसरी ओर सुरेश, रामकिशोर और उसकी पत्नी थे।

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने खेत में मौजूद औजारों और हथियारों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी, लोहे की रॉड, फावड़ा और लाठियों से हुए हमले में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और बीच-बचाव किया।

ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का उपचार जारी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। मस्तूरी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

यह घटना पारिवारिक विवादों के खतरनाक अंजाम की चेतावनी बनकर सामने आई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल