सीपत

सीपत: पुलिस ने ट्रेलर चोरी करने वाले दो आरोपीयो को किया गिरफ्तार… 40 लाख का ट्रेलर बरामद,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना सीपत पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेलर चोरी के मामले का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 40 लाख रुपए का ट्रेलर भी बरामद किया है। प्रार्थी किरण कुमार सोनझरा ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह संजय अग्रवाल ट्रांसपोर्ट बिलासपुर में ड्राइवरी करता है।

दिनांक 17 अगस्त को वह ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीएफ 6744 में कोयला लेकर कोरबा से गतौरा जा रहा था। रात करीब 2.30 बजे नवाडीह चौक के पास दो युवक नीली स्कूटी क्रमांक सीजी 10 बीपी 6188 से आकर ट्रेलर को बीच सड़क में रोक दिए। डर के कारण ड्राइवर वाहन छोड़कर भाग गया और सुबह लौटकर देखा तो ट्रेलर गायब था।

शिकायत पर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान दुर्गेश उर्फ निक्कू वर्मा 23 वर्ष, निवासी नवाडीह भुंजीपारा और राजकुमार निर्मलकर 19 वर्ष, निवासी नवाडीह चौक के रूप में की। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार की। आरोपियों ने ट्रेलर ले जाते समय सीपत चौक पर एक चबूतरा और दीवार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त भी कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म...