जांजगीर चाँपा

शेयर मार्केट और जुए की लत ने बनाया 19,21 लाख गबन का आरोपी, अकलतरा पोस्ट ऑफिस का सहायक डाकपाल गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के अकलतरा पोस्ट ऑफिस में 19.21 लाख रुपये के गबन और धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सहायक डाकपाल संदीप कुमार मिरी 32 वर्ष निवासी बलौदा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने शेयर मार्केट में लगातार नुकसान और जुए की लत के चलते यह अपराध किया। उसके ऊपर करीब 20 लाख रुपये से अधिक का कर्ज था। जांच टीम के अनुसार आरोपी ने वर्ष 2021 से शेयर ट्रेडिंग शुरू की थी और नुकसान होने पर विभिन्न बैंकों तथा पोस्ट ऑफिस विभाग से लाखों रुपये का लोन लिया। कर्ज बढ़ने पर आरोपी ने पोस्ट ऑफिस के ग्राहकों के फर्जी खाते खोलकर चार खाताधारकों के खातों से कुल 19 लाख 21 हजार रुपये निकाल लिए। इस रकम का इस्तेमाल उसने लोन की किस्त चुकाने, शेयर मार्केट में निवेश करने और जुआ खेलने में किया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी से दो मोबाइल फोन, ग्रो ऐप और एंजल वन डिमैट अकाउंट के स्टेटमेंट जब्त किए। जांच में करीब 40 लाख रुपये शेयर मार्केट में गंवाने की जानकारी सामने आई। वहीं, अलग-अलग बैंकों और विभागीय स्रोतों से लिए गए 20 लाख रुपये से अधिक के लोन के दस्तावेज भी प्राप्त किए गए।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,