मस्तूरी

मस्तूरी: NH-49 पर दर्दनाक सड़क हादसा…तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार बिजली मिस्त्री को लिया चपेट में, मौके पर हुई मौत,

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-49 पर बुधवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मृतक के परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने मामले में कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भदौरा निवासी शुभम राठौर 30 वर्ष निजी बिजली मिस्त्री का काम करता था। बुधवार को वह काम के सिलसिले में मस्तूरी आया हुआ था। रात करीब 8 बजे घर लौटने के बाद उसे बिजली सुधारने के लिए फोन आया, जिस पर वह अपनी मोटरसाइकिल CG 10 Z 5239 HF डीलक्स से मस्तूरी-किरारी की ओर गया था। काम पूरा करने के बाद जब वह वापस भदौरा लौट रहा था, उसी दौरान रात करीब 11:10 बजे NH-49 हाईवे पार करते समय बिलासपुर से अकलतरा की ओर जा रही बलेनो कार क्रमांक CG 11 BV 3903 के चालक देवेन्द्र देवांगन ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि शुभम राठौर कार की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और शव को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी पहुंचाया गया। मस्तूरी पुलिस ने प्रार्थी लक्ष्मी प्रसाद राठौर की शिकायत पर आरोपी कार चालक देवेन्द्र देवांगन निवासी खोखरा, जिला जांजगीर-चांपा के खिलाफ धारा 106-बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म...