जांजगीर चाँपा

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार 1 युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर स्थित पुटपुरा के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।मिली जानकारी के अनुसार, बलेनो कार क्रमांक CG 28 M 6430 तेज रफ्तार से जा रही थी।

इसी दौरान कार ने बाइक क्रमांक CG 11 BQ 8406 को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 28 वर्षीय निलेश कुमार श्रीवास को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने निलेश कुमार श्रीवास को मृत घोषित कर दिया। वहीं 25 वर्षीय अजय कुमार सेन की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक कोरबा से नैला आए हुए थे।

वे यहां एक पारिवारिक छठी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौटने के दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।घटना की सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बलेनो कार को जब्त कर लिया है। साथ ही चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार