सीपत

सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश… चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत थाना क्षेत्र में पत्नी पर चरित्र शंका के चलते हत्या की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले की जानकारी के अनुसार, ग्राम मचखंडा निवासी प्रार्थिया ने 4 मई 2026 को थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पति रामरतन सूर्यवंशी 65 वर्ष उस पर चरित्र शंका करता था और आए दिन मारपीट व विवाद करता था। घटना 8 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 8 बजे की है, जब आरोपी ने घर में चूहों की समस्या बताकर पत्नी से चूहा मारने की दवा मंगवाई। प्रार्थिया द्वारा दवा लाने के बाद आरोपी उसे कुमीहा खार की ओर लकड़ी लाने के बहाने ले गया, जहां उसने जबरदस्ती चूहा मारने की दवा पिला दी। दवा के असर से महिला बेहोश हो गई, जिसे परिजनों द्वारा उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब तीन दिन बाद होश में आने पर उसने पूरी घटना अपने बेटे को बताई। पीड़िता ने स्पष्ट रूप से आरोप लगाया कि आरोपी पति ने उसकी हत्या करने की नीयत से यह कृत्य किया था। समय पर इलाज नहीं मिलने पर उसकी मौत भी हो सकती थी। शिकायत के आधार पर थाना सीपत में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
थाना प्रभारी के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी रामरतन सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी हत्या और मारपीट के मामले दर्ज हैं। मामले की विवेचना जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार