बिलासपुर

जांजगीर-चांपा : कोर्ट मोहर्रिर पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप…पुलिस अधीक्षक ने आरक्षक को किया सस्पेंड

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले में न्यायालयीन कार्य से जुड़े एक गंभीर मामले ने प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी चांपा न्यायालय में पदस्थ कोर्ट मोहर्रिर आरक्षक रंजीत कुमार अनंत पर रिश्वत मांगने का आरोप सामने आया है। इस संबंध में अधिवक्ता प्रियंका, निवासी अकलतरा द्वारा पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा को लिखित शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया गया था। शिकायत के अनुसार, थाना बिर्रा के अपराध क्रमांक 173/2025 में आरोपी की जमानत प्रक्रिया के दौरान कोर्ट मोहर्रिर रंजीत कुमार अनंत द्वारा कथित रूप से तीन हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई। आरोप है कि जमानत कार्य कराने के एवज में एक हजार रुपये फोन-पे के माध्यम से लिए गए तथा शेष राशि की मांग बाद में की गई। शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन में संबंधित मोबाइल नंबरों और लेन-देन का भी उल्लेख किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरक्षक रंजीत कुमार अनंत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र जांजगीर-चांपा संबद्ध कर दिया है। साथ ही, नियमानुसार विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जांच के दौरान दोष सिद्ध होने पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता का संकेत माना जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज...