जांजगीर चाँपा

ISI संपर्क के आरोप में जांजगीर-चांपा में युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान भेजता था महत्वपूर्ण सूचनाएं,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जांजगीर-चांपा पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक पाकिस्तान समर्थित स्लीपर सेल से जुड़ा हुआ था और उसके पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े लोगों के संपर्क में होने के सबूत मिले हैं। आरोपी की पहचान सेवक सिंह 23 वर्ष, पिता बलविंदर सिंह, निवासी पट्टी थाना पट्टी, जिला तरनतारण पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे किरायेदार सत्यापन अभियान के दौरान अकलतरा पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस को सूचना मिली थी कि अकलतरा के मिनीमाता चौक स्थित राजीव केडिया के मकान में दूसरे राज्यों के कई लोग किराए पर रह रहे हैं। सत्यापन के दौरान सेवक सिंह संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिसके बाद उससे पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी के मोबाइल की जांच में पाकिस्तान, सऊदी अरब और अन्य विदेशी नंबरों से संपर्क के प्रमाण मिले हैं। मोबाइल में व्हाट्सएप चैट, वीडियो कॉलिंग, कॉल रिकॉर्डिंग सहित कई डिजिटल साक्ष्य मिलने का दावा किया गया है। पुलिस ने मोबाइल को जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर व्हाट्सएप, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम जैसे माध्यमों से विदेशी संपर्कों के साथ लगातार जुड़ा हुआ था। पुलिस का आरोप है कि आरोपी द्वारा छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण व्यक्तियों, संवेदनशील स्थानों, वाहनों के नंबर और अन्य जानकारियां साझा की गई थीं।
पुलिस के अनुसार आरोपी को पाकिस्तान से हथियार मिलने के बाद टारगेट किलिंग जैसी गतिविधियों में शामिल होने का काम सौंपे जाने की योजना थी। हालांकि इन तथ्यों की पुष्टि विस्तृत जांच और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही होगी। अकलतरा थाना में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 350/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 एवं 61(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां आरोपी के संपर्कों, नेटवर्क और संभावित सहयोगियों की जांच में जुटी हुई हैं। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज...