जांजगीर चाँपा

चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी….नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के थाना चांपा क्षेत्र में चखना दुकान के बाहर खड़ी करीब 6 लाख रुपये कीमत की ब्रेजा कार चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी गई कार भी बरामद कर ली है। यह कार्रवाई चांपा पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने की। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी मिर्जा अफजल बेग निवासी चांपा ने 23 जून को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह कुरदा शराब भट्टी के पास स्थित चखना दुकान की देखरेख करता है। घटना की रात उसने अपनी ब्रेजा कार क्रमांक CG 11 BS 5141 दुकान के बाहर पेड़ के नीचे खड़ी की थी। थकान के कारण वह दुकान के अंदर सो गया था। इस दौरान कार की चाबी और मोबाइल उसके सिरहाने रखे हुए थे। सुबह उठने पर उसने देखा कि चाबी गायब है और बाहर खड़ी कार भी नहीं मिली। शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 327/26 के तहत धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक संदिग्ध युवक कार के आसपास घूमता हुआ दिखाई दिया। तकनीकी साक्ष्यों और साइबर ट्रैकिंग की मदद से पुलिस ने संदिग्ध की पहचान कन्हैया कश्यप 26 वर्ष, पिता जीवनलाल कश्यप निवासी चंडीपारा, पामगढ़ के रूप में की।
पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो वह फरार मिला। इसके बाद साइबर टीम की मदद से उसकी तलाश की गई और उसे हथनेवरा फोरलेन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने कार चोरी करना स्वीकार किया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई ब्रेजा कार बरामद कर जब्त कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, साइबर थाना प्रभारी सागर पाठक सहित पुलिस टीम के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार