जांजगीर चाँपा

निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित निर्माण के लिए बड़ा फैसला

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। यातायात जांजगीर-चांपा पुलिस की पहल के बाद उरगा–बलौदा–पंतोरा–बिलासपुर भारतमाला मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा निर्माणाधीन मार्ग पर लगातार हो रहे जोखिम को देखते हुए यह कदम उठाया गया। निर्माण कार्य के दौरान छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही से दुर्घटनाओं की संभावना बनी हुई थी, जिसे देखते हुए यातायात पुलिस ने भारतमाला परियोजना के परियोजना निदेशक, कोरबा को पत्र लिखकर मार्ग पर वाहनों के प्रवेश को रोकने की मांग की थी।

यातायात पुलिस के पत्राचार और पहल के बाद परियोजना निदेशक द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उरगा से बिलासपुर तक निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इससे निर्माण कार्य सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से पूरा हो सकेगा तथा सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सकेगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों और आम नागरिकों से अपील की है कि निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग का किसी भी स्थिति में उपयोग न करें। निर्माण कार्य पूर्ण होने तक वैकल्पिक और सुरक्षित मार्गों का उपयोग करें। पुलिस ने बताया कि वर्तमान में इस मार्ग पर एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, लाइटिंग, सीसीटीवी सर्विलांस सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए यहां आवागमन करना खतरनाक हो सकता है। पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए आमजन का सहयोग बेहद जरूरी है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी