सीपत

पेट्रोल पंप में लगी भीषण आग….देर रात हुए इस आगजनी से मचा हड़कंप

रियाज अशरफी

सीपत – जांजी मेन रोड स्थित नेशनल किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप में मंगलवार की रात भीषण आग लग गई आगजनी मेंं पेट्रोल पंप ऑफिस के दो कमरे पूरी तरह से जल गए है। बताया जा रहा है जिस वक्त आग लगी उस वक्त टैंकर पेट्रोल खाली करने खड़ा था उस टैंकर से आये पेट्रोल की टेस्टिंग की जा रही थी गनीमत है कि आग वहां तक नही पहुची ग्रामीणों की सूझबूझ और दमकल के माध्यम से बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पा लिया गया।

आग लगने से वहां अफरा तफरी मच गई थी पम्प कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना आईपीएस विकास कुमार सीपत थाना प्रभारी राजकुमार सोरी व पैट्रोल पम्प मालिक रेशमा बेगम को दी। पुलिस ने तत्काल एनटीपीसी फायर बिग्रेड को सूचना दी। तब तक आग की लपटें ऑफिस में फैल चुकी थी। आग इतनी भीषण थी कि पल भर में ही उसने पूरे ऑफिस को अपनी चपेट में ले लिया।

तेज हवाओं के चलते आग की ऊंची-ऊंची लपटें आसमान को छूने लगी जिससे आस-पास अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग व राहगीरों की भीड़ लग गई। ऑफिस का सारा सामान जलकर खाक हो गया।

आग की सूचना मिलते ही एनटीपीसी की दो फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।

फिलहाल पेट्रोल टंकी के ऑफिस में कैसे यह आग लगी पता नही चल पाया है अंधेरा होने की वजह से आग बुझाने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।

error: Content is protected !!
Letest
बालाजी गैस एजेंसी में छापे से हड़कंप: रिकॉर्ड में 864, मौके पर मिले सिर्फ 452 भरे सिलेंडर; 939 सिलें... बाघिन का खूनी हमला: जंगल में करिल काटने गए 25 वर्षीय युवक की मौत, गले पर मिले गंभीर ज़ख्म, छत्तीसगढ़ में 31 IPS अधिकारियों के तबादले… बड़े पैमाने पर जिम्मेदारियों में फेरबदल, शराबी पति की प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता ने लगाई थी फांसी, पति पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का ... चिकन के बंटवारे पर खूनी तकरार: छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला, भाभी भी घायल, पुलिस हिरासत से मुलजिम फरार! मुलमुला थाने में सुरक्षा में बड़ी चूक, आरक्षक निलंबित बिलासपुर में कांग्रेसी नेता की हत्या की साजिश का बड़ा खुलासा, सुपारी के लिए रकम देने वाला मुख्य आरोप... तखतपुर:- घोंघा नदी में बहे तीनों मासूमों के शव बरामद, अंततः तलाश हुई पूरी, समडील से लेकर पूरे क्षेत्... पचपेड़ी:- करंट की चपेट में आई 28 वर्षीय गृहणी...अस्पताल पहुंचते ही मौत छत्तीसगढ़ में 35 पुलिस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, बिलासपुर के दो निरीक्षकों समेत कई जिलों के अधिकारी...