जांजगीर चाँपा

जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचान में जुटी पुलिस

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के चांपा थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान धारा के पास एक डबरीनुमा जलभराव में अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव करीब दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है, जिसके कारण चेहरा पूरी तरह खराब हो चुका है और उसकी पहचान नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होने के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, वन विभाग के बीट गार्ड ने डबरीनुमा तालाब में एक शव पानी में पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना चांपा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच आंकी गई है। उसके शरीर पर कमर में काले रंग का कपड़ा, भूरे रंग की बेल्ट तथा गले में दुपट्टे जैसा कपड़ा मिला है।

पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया हो सकता है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, मृतक की शिनाख्त के लिए उसके फोटो जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ-साथ सीमावर्ती जिलों के थानों को भी भेजे गए हैं। चांपा पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आसपास के क्षेत्रों से लापता व्यक्तियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी