बिलासपुर

बिलासपुर रेल हादसे पर एफआईआर दर्ज…. आखिरकार घायल मासूम बच्चे की हुई पहचान…जिसने खोए माता-पिता और अपनी नानी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर– रेल हादसे को लेकर तोरवा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। थाना तोरवा में रेलवे के स्टेशन अधीक्षक (वाणिज्य) निखिलेश विठालकर द्वारा प्रेषित पत्र के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पत्र में उल्लेख था कि दिनांक 4 नवम्बर 2025 को शाम करीब 4 बजे गाड़ी संख्या 68733 (GAD-BSP) मेमू पैसेंजर ट्रेन गतौरा के पास कोयले से लदी मालगाड़ी (N-MDIT) से टकरा गई थी। दुर्घटना खंभा क्रमांक 714/11-13, थाना तोरवा क्षेत्र में हुई, जिसमें प्रारंभिक रूप से 8 लोगों की मौत बताई गई थी, लेकिन जांच में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 और घायलों की संख्या 18 पाई गई। प्रकरण में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 106(1), 125(a) भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा रेल अधिनियम की धारा 153, 154, 175 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

घायल मासूम की हुई पहचान….

इधर इस हादसे का सबसे हृदयविदारक पहलू वह मासूम बच्चा है, जो अकेला बच गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल मिले बच्चे की पहचान अब हो चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार घायल बच्चे का नाम ऋषि यादव है, जिसके माता-पिता अर्जुन यादव और शीला यादव, तथा नानी मानमती यादव की इस दुर्घटना में मौत हो गई। रेस्क्यू टीम ने घटना के बाद बच्चे को ट्रेन से निकालकर पहले रेलवे अस्पताल और फिर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया था। शुरू में उसकी पहचान नहीं हो पाई थी, परिजनों के पहुंचने पर पुष्टि हुई कि वह मृतक अर्जुन यादव का पुत्र है। यह हादसा न केवल रेल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, बल्कि इसने एक मासूम से उसका पूरा परिवार छीन लिया है। फिलहाल मासूम ऋषि अस्पताल में उपचाररत है और सभी लोग उसके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
चिकन के बंटवारे पर खूनी तकरार: छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला, भाभी भी घायल, पुलिस हिरासत से मुलजिम फरार! मुलमुला थाने में सुरक्षा में बड़ी चूक, आरक्षक निलंबित बिलासपुर में कांग्रेसी नेता की हत्या की साजिश का बड़ा खुलासा, सुपारी के लिए रकम देने वाला मुख्य आरोप... तखतपुर:- घोंघा नदी में बहे तीनों मासूमों के शव बरामद, अंततः तलाश हुई पूरी, समडील से लेकर पूरे क्षेत्... पचपेड़ी:- करंट की चपेट में आई 28 वर्षीय गृहणी...अस्पताल पहुंचते ही मौत छत्तीसगढ़ में 35 पुलिस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, बिलासपुर के दो निरीक्षकों समेत कई जिलों के अधिकारी... स्कूल से घर लौटते 3 भाई-बहन हुए हादसे का शिकार.. एनीकट पार करते बहे, एक की मौत, दो अब भी लापता बालिकाओं की शिक्षा, नवाचार और नशामुक्ति के संकल्प से आगे बढ़ रहा समाज : अमर अग्रवाल शराब दुकान में गार्ड पर पिस्टल फायरिंग का खुलासा... बिहार से आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर:- जिंदा व्यक्ति को मृत दिखाकर करोड़ों की जमीन हड़पने का खेल...तत्कालीन पटवारी नवीन त्रिपाठी...