जांजगीर चाँपा

चिकन के बंटवारे पर खूनी तकरार: छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला, भाभी भी घायल,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के बुंदेला डेरा में चिकन के बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। कम हिस्सा मिलने से नाराज छोटे भाई ने गाली-गलौज करते हुए बड़े भाई पर लोहे की टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची भाभी को भी आरोपी ने टांगी से वार कर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सहायता केंद्र राहौद की टीम सक्रिय हुई और चंद घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रार्थी बुधराम 40 वर्ष ने शिवरीनारायण थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 अगस्त की शाम करीब पांच बजे घर में चिकन बनाने के लिए उसका बंटवारा किया जा रहा था। इसी दौरान उसके छोटे भाई बजरंग गोंड 20 वर्ष ने कम हिस्सा मिलने की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। गाली-गलौज के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि बजरंग ने घर में रखी लोहे की टांगी उठाई और बुधराम की पीठ पर जानलेवा वार कर दिया। बड़े भाई पर हमला होते देख उसकी भाभी बीच-बचाव करने पहुंची, लेकिन आरोपी ने उसे भी नहीं बख्शा। गाली-गलौज करते हुए उसके सिर के पीछे टांगी से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में पुलिस सहायता केंद्र राहौद प्रभारी राजेंद्र सिंह क्षत्रिय तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी और गवाहों के बयान दर्ज किए। पूछताछ के दौरान आरोपी बजरंग गोंड ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घर के पास घास के पीछे छिपाकर रखी गई वारदात में प्रयुक्त लोहे की टांगी बरामद कर ली गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी बजरंग गोंड, निवासी बुंदेला, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवरीनारायण कृष्णपाल सिंह और पुलिस सहायता केंद्र राहौद प्रभारी राजेंद्र सिंह क्षत्रिय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
चिकन के बंटवारे पर खूनी तकरार: छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला, भाभी भी घायल, पुलिस हिरासत से मुलजिम फरार! मुलमुला थाने में सुरक्षा में बड़ी चूक, आरक्षक निलंबित बिलासपुर में कांग्रेसी नेता की हत्या की साजिश का बड़ा खुलासा, सुपारी के लिए रकम देने वाला मुख्य आरोप... तखतपुर:- घोंघा नदी में बहे तीनों मासूमों के शव बरामद, अंततः तलाश हुई पूरी, समडील से लेकर पूरे क्षेत्... पचपेड़ी:- करंट की चपेट में आई 28 वर्षीय गृहणी...अस्पताल पहुंचते ही मौत छत्तीसगढ़ में 35 पुलिस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, बिलासपुर के दो निरीक्षकों समेत कई जिलों के अधिकारी... स्कूल से घर लौटते 3 भाई-बहन हुए हादसे का शिकार.. एनीकट पार करते बहे, एक की मौत, दो अब भी लापता बालिकाओं की शिक्षा, नवाचार और नशामुक्ति के संकल्प से आगे बढ़ रहा समाज : अमर अग्रवाल शराब दुकान में गार्ड पर पिस्टल फायरिंग का खुलासा... बिहार से आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर:- जिंदा व्यक्ति को मृत दिखाकर करोड़ों की जमीन हड़पने का खेल...तत्कालीन पटवारी नवीन त्रिपाठी...