जांजगीर चाँपा

घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड… चेक चुराकर 85 हजार निकालने की कोशिश,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – घर में करीब एक साल से नौकरानी का काम कर रही महिला ने उसी घर की अलमारी से बैंक चेक चोरी कर खाताधारक के फर्जी हस्ताक्षर के जरिए 85 हजार रुपये निकालने की कोशिश की। बैंक कर्मचारियों की सतर्कता से आरोपी महिला की साजिश नाकाम हो गई। मामले में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नौकरानी को पकड़ लिया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी गिरजा निवासी पेण्ड्री, जांजगीर में एक घर में पिछले करीब एक वर्ष से घरेलू काम करती थी। इसी दौरान उसने घर की अलमारी से पीड़िता का भारतीय स्टेट बैंक का चेक चोरी कर लिया। आरोपी ने चेक में 85 हजार रुपये की राशि भरने के साथ खाताधारक के फर्जी हस्ताक्षर किए और उसे भुगतान के लिए बैंक में प्रस्तुत कर दिया। चेक बैंक पहुंचने के बाद कर्मचारियों को हस्ताक्षर और चेक को लेकर संदेह हुआ। बैंक ने तत्काल खाताधारक से संपर्क कर चेक के संबंध में जानकारी ली। खाताधारक ने स्पष्ट किया कि उसने उक्त चेक जारी नहीं किया है। इसके बाद बैंक की सतर्कता से आरोपी द्वारा 85 हजार रुपये निकालने का प्रयास विफल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी नौकरानी के विरुद्ध 24 अगस्त 2026 को थाना कोतवाली में अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस चेक, बैंक दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि चेकबुक, बैंक दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण कागजात सुरक्षित रखें तथा किसी भी संदिग्ध बैंक लेन-देन की जानकारी तत्काल बैंक और पुलिस को दें। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उप निरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक मुकेश पांडेय और प्रधान आरक्षक जमुना तिवारी का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड... चेक चुराकर 85 हजार निकालने की कोशिश, सीपत : घर में टूटा ताला, आलमारी मिली खाली… 24 घंटे में पुलिस ने सुलझा दी लाखों की चोरी, भेष बदलकर गांजे की तस्करी का खेल बेनकाब, आरपीएफ ने दो तस्करों को दबोचा... अब तक 3 करोड़ से अधिक का गा... बालाजी गैस एजेंसी में छापे से हड़कंप: रिकॉर्ड में 864, मौके पर मिले सिर्फ 452 भरे सिलेंडर; 939 सिलें... बाघिन का खूनी हमला: जंगल में करिल काटने गए 25 वर्षीय युवक की मौत, गले पर मिले गंभीर ज़ख्म, छत्तीसगढ़ में 31 IPS अधिकारियों के तबादले… बड़े पैमाने पर जिम्मेदारियों में फेरबदल, शराबी पति की प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता ने लगाई थी फांसी, पति पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का ... चिकन के बंटवारे पर खूनी तकरार: छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला, भाभी भी घायल, पुलिस हिरासत से मुलजिम फरार! मुलमुला थाने में सुरक्षा में बड़ी चूक, आरक्षक निलंबित बिलासपुर में कांग्रेसी नेता की हत्या की साजिश का बड़ा खुलासा, सुपारी के लिए रकम देने वाला मुख्य आरोप...