जांजगीर चाँपा

रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ बलौदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम बैजलपुर स्थित महामाया क्रेशर के खाली मकान में छापेमारी कर पुलिस ने करीब 176 किलोग्राम विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद किए हैं। जब्त पटाखों की अनुमानित कीमत 8 लाख 56 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने इस मामले में 52 वर्षीय आरोपी दीपक कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। रिहायशी इलाके में पटाखों का अवैध भंडारण किए जाने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 को बलौदा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बैजलपुर स्थित महामाया क्रेशर के खाली मकान में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण कर उनकी बिक्री की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।कार्रवाई के दौरान मकान में अलग-अलग कार्टूनों में भरकर रखे गए विभिन्न प्रकार के पटाखे मिले। पुलिस ने पटाखों की गिनती और आवश्यक कार्रवाई के बाद करीब 176 किलोग्राम पटाखों को जब्त कर लिया। बरामद पटाखों की कुल अनुमानित कीमत 8.56 लाख रुपये आंकी गई है।

नैला निवासी आरोपी गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार अग्रवाल 52 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 04, नैला को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना की जा रही है। पुलिस अब अवैध भंडारण और बिक्री से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। इस कार्रवाई में बलौदा थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, निरीक्षक सुशील पटेल, साइबर थाना के एएसआई विवेक सिंह, प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवर सहित बलौदा थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, रायपुर-दुर्ग में प्रमोशन, बिलासपुर में फाइल अटकी! प्रशिक्षित RHO कर्मचारियों ने जेडी को सौंपा ज्ञापन बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन