बिलासपुर

12 लाख के सोने के आभूषण की चोरी का खुलासा, 24 घंटे के भीतर बिलासपुर पुलिस ने सुलझाई गुत्थी…2 आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सोने चांदी का आभूषण बेचने वाले व्यवसायी शंकर साहू, अपनी मां कमलाबाई साहू के साथ फेरी लगाकर घर घर जाकर सोने चांदी के जेवर बेचने का काम करते है जो 4 अप्रैल को ग्राम भरारी थाना पचपेड़ी आए थे। ग्राहक को सोने चांदी के जेवर दिखा रहे थे, इसी बीच इसके सामान के बीच से सोने के गहनों से भरा एक डब्बा जिसमें करीब 12 लाख रुपए के सोने के जेवर थे को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था ,

आसपास ढूंढने पर पता नहीं चला तब प्रार्थी परेशान होकर थाना पचपेड़ी आकर रिपोर्ट दर्ज कराए। पुलिस टीम द्वारा तत्काल मामले को संज्ञान में लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह ( IPS ) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरिमा द्विवेदी को मामले में तत्काल संज्ञान लेने एवं आवश्यक कदम उठाने निर्देश दिए थे जिस पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर गंभीरता से जांच की गई

प्राप्त प्रत्येक सूचना को एक सूत्र में पिरो कर की गई जांच एवं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ पर उपरोक्त आरोपियों के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई पूछताछ में दोनों आरोपी विजय कुमार सूर्यवंशी पिता नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी उम्र 24 साल निवासी गोडाडीह और रूपचंद्र राय पिता अशोक कुमार राय उम्र 26 साल निवासी गोड़ाडीह थाना पचपेड़ी टूट गए एवं चोरी करना स्वीकार किए तथा चोरी किए गए संपूर्ण मशरूका जो अपने घर पर छुपा के रखे थे जिसे बरामद किया गया। आरोपियों सेे संपत्ति बरामद कर धारा 379 , 34 भादवि के तहत गिरफ्तार किया गया है,

जिन्हें न्यायालय में पेश किया जावेगा। इस मामले में विशेष रूप से निरीक्षक बृजलाल भारद्वाज थाना प्रभारी पचपेड़ी , सउनि सहेत्तर कुरें , प्रधान आरक्षक रामबहोर सिन्हा , दुलारसाय पैकरा , आरक्षक शिवदान बंजारे , सागर खटकर , राकेश आनंद , रघुनाथ रेड्डी , नीता यादव , देवेंद्र मरकाम योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन